RBSE 10th Result Name Wise : राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा रिजल्ट जारी, यहाँ से चेक करें

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। जो विद्यार्थी RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को शाम 4:00 बजे जारी कर दिया गया है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 10वीं में 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे।

RBSE 10th Result Name Wise

राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस बार 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक निर्धारित था। बोर्ड अब इन सभी विद्यार्थियों का RBSE 10th Result 2025 रोल नंबर वाइज और नाम वाइज जारी करने की तैयारी में है।

रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी

बोर्ड: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)

कक्षा: 10वीं (सेकेंडरी)

शैक्षणिक सत्र: 2024-25

परीक्षा तिथि: 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025

परिणाम तिथि: 28 मई (शाम 4:00 बजे)

कुल परीक्षार्थी: 10 लाख 96 हजार 85

आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in

Rajasthan Board 10th Result 2025 कैसे चेक करें?

जो विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना परिणाम देख सकते हैं:

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट रोल नंबर वाइज कैसे चेक करें:

सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ‘Examination Results – 2025’ पर क्लिक करें।

इसके बाद “Secondary 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर डालें।

“Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट नेम वाइज कैसे चेक करें:

अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो आप नाम वाइज भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:

IndiaResults.com पर जाएं।

वहां “Rajasthan” राज्य का चयन करें।

फिर “RBSE 10th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना पूरा नाम दर्ज करें।

“Submit” पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट : Server 1 | Server 2

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

WhatsApp Group